fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली: मार्निंग वाक पर निकले वृद्ध का तालाब में मिला शव, बंधे थे हाथ-पैर, छानबीन में जुटी पुलिस

संवाददाता: अजीत पाठक

चंदौली। बबुरी कस्बा में शुक्रवार की सुबह तालाब में वृद्ध का शव मिला। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी है।

कस्बा निवासी राधेश्याम तिवारी (80) शुक्रवार की भोर में मार्निंग वाक के लिए निकले थे। सुबह तक नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने तालाब में शव उतराया देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। वृद्ध के हाथ-पैर बंधे हुए थे। लोगों के अनुसार हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर शव तालाब में फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!