fbpx
क्राइमचंदौली

फर्जीवाड़े में पूर्व प्रधान को जेल, कई लोगों को दिया फर्जी चेक

चंदौली। कई लोगों को फर्जी चेक देकर बेवकूफ बनाने वाले रैपुरा के पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सकलडीहा पुलिस ने पूर्व प्रधान के खिलाफ एनआईए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कई बार वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 

रैपुरा गांव के पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव उर्फ संतोष ने कई लोगों को फर्जी चेक दिया था, जबकि खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। फर्जीवाड़े के मामले में कोर्ट ने प्रधान के खिलाफ शमन जारी किया था, लेकिन पूर्व प्रधान उपस्थित नहीं हुए। इस पर पुलिस ने दबिश देना शुरू किया। रविवार को इंस्पेक्टर मय हमराह गश्त में थे। इस दौरान वारंटी के विषय में जानकारी मिली। जिसके बाद दबिश देकर पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।

Back to top button