
चंदौली। जिले की होनहार बेटी श्रेया तिवारी ने अपनी उपलब्धि से परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, चंदौली के संचालक संतोष कुमार तिवारी और नीतू तिवारी की पुत्री श्रेया तिवारी को MBBS की पढ़ाई में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
श्रेया ने GIMS, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
श्रेया की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार का कहना है कि श्रेया ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल माता-पिता का गौरव बढ़ाया, बल्कि चंदौली जिले का भी मान बढ़ाया है।

