
गोधना मोड़ स्थित होटल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में ली भाजपा की सदस्यता, मुगलसराय लोको अस्पताल में लंबे समय तक दे चुके हैं सेवाएं
चंदौली। मुगलसराय लोको अस्पताल में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. आरपी सिंह ने नौकरी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। गोधना स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।
डॉ. आरपी सिंह के भाजपा में शामिल होने के दौरान सम्मेलन में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुगलसराय लोको अस्पताल में लंबे समय तक सेवाएं देने के कारण डॉ. सिंह क्षेत्र में परिचित नाम हैं। नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का उनका निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉ आरपी सिंह ने कहा कि पार्टी से जुड़कर समाज सेवा का कार्य करता रहूंगा।

