चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

चंदौली BRC पर FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ, 60 शिक्षक सीख रहे बुनियादी शिक्षा की नई तकनीक

 

चंदौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) चंदौली में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता को मजबूत करना तथा शिक्षकों को प्रभावी एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य परियोजना कार्यालय से आए शिवेश जी और खंड शिक्षा अधिकारी सदर राजेश कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता ही उनकी आगे की शिक्षा की मजबूत नींव है।

18 अगस्त से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 60 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। सदर ब्लॉक के पांचों एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) राजकुमार त्रिपाठी, हरगोविंद सिंह, वंदना वर्मा, प्रीतेश उपाध्याय और प्रवीण उपाध्याय के साथ लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन (LLF) के BAC हरीश रावत शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

प्रशिक्षण में खेल-खेल में सीखने, TLM के प्रभावी उपयोग और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भाषा एवं गणित सिखाने की तकनीकों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लेते हुए सीखी गई विधियों को अपने विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!