
चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के मामले में देर रात पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई। पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिन्हें घर ले जाया गया।
मृतकों तौकीर आलम, आखिर जमा और वारिस अली के परिजनों के अनुसार, आज दोपहर करीब तीन बजे तीनों मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हादसे में घायल समशेर मेराज का इलाज अभी जारी है।
घटना के बाद से किड़हिरा गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

