fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : पछुआ हवा ने दिखाया असर, लुढ़केगा पारा, ठंड को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट  

चंदौली। दिसंबर के दूसरे पखवारे में मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मंद गति से चल रही पछुआ हवा अपना असर दिखाएगी और पारा लुढ़केगा। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही सुबह के वक्त पड़ रहे घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के के फलस्वरुप आगामी 2-3 दिनों के दौरान सतही स्तर पर मंद गति की पछुआ हवाओं के प्रभाव से चंदौली समेत पूर्वांचल के तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय पड़ रहे मध्यम से घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहने के कारण कहीं-कहीं दृश्यता 200 मीटर से कम हो जाने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें सुधार आने तथा धीरे-धीरे छट जाने की संभावना है। 29 दिसंबर से पुनः पुरवा का प्रभाव आने से तापमान में आने वाली गिरावट थम जाने एवं कोहरे के घनत्व में कमी आने की संभावना है।

Back to top button