fbpx
weatherचंदौली

Weather Alert: अगले सप्ताह बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, जानिये दिसंबर के आखिरी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

चंदौली। दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम करवट लेगा। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट आने के साथ ही कोहरा बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव होगा।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम एवं गर्म पुरवा हवाएं थम जाएंगी। इसके बाद आगामी 48 घण्टों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के उपरान्त बंगाल की खाड़ी में बन रहे अवदाब के कारण प्रदेश में पुनः पुरवा हवाओं का संचलन आरम्भ होंगी। इसके कारण न्यूनतम तापमान में 23 दिसम्बर के बाद फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

 

उन्होंने बताया कि 27 दिसम्बर के आस-पास एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 दिसम्बर की देर शाम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 27-28 दिसम्बर के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं कोहरा भी बढ़ सकता है।

 

Back to top button