fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सैयदराजा विधायक के सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, जनता को बताईं सरकार की उपलब्धियां

REPORTER: कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली। सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को बभनियांव गांव में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ ही विधायक ने सरकारी की योजनाएं भी बताईं। कहा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा गांवो में मूलभूत समस्यायों को दूर किए बिना विकास की बात करना बेमानी होगी। प्रदेश व केंद्र सरकार ग्रामीणों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है। आयुष्मान भारत योजना से गरीब प्रदेश के बड़े अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा व निराश्रित महिलाओं को मासिक पेंशन देने का काम किया जा रहा है। गांवो में गरीब पात्रों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ दिया जा रहा है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेश तिवारी, राधेश्याम सिंह, अवधबिहारी सिंह, गणेश अग्रहरि, बब्बू दुबे, अविनाश बिंद, संजय भास्कर, रामजी राम, जितेंद्र प्रसाद, मुराहु राम, संकठा प्रसाद आदि लोग रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!