fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

मना करती रही किशोरी, छेड़खानी करता रहा सीआरपीएफ जवान, राजधानी एक्सप्रेस का मामला

चंदौली। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल खड़े होते रहे हैं। शनिवार की रात एक नया मामला सामने आ गया। नई दिल्ली -भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में प्रयागराज के समीप सीआरपीएफ के जवान ने सफर कर रही किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के मना करने पर भी वह नहीं माना। रात में ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी को तहरीर दी। रेल पुलिस ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब से ताल्लुक रखने वाला वाला परिवार भुवनेश्वर राजधानी के बी-9 कोच में सफर कर रहा था। सभी लोग वे दिल्ली से उड़ीसा जा रहे थे। उसी कोच के बर्थ नंबर 46 पर सीआरपीफ का जवान उड़ीसा प्रांत के नयागढ़ निवासी सौरभ विकास नायक भी सफर कर रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब ट्रेन प्रयागराज से खुली तो जवान ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध भी किया, लेकिन जवान नहीं मना। आजिज आकर किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की आवाज सुनकर पिता जाग गए। उधर अन्य यात्री भी मौके पर पहुंच गए और जवान को पकड़ लिया। वहीं कंट्रोल रूम को फोनकर सूचना दी। रात में स्थानीय जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी की टीम ने आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपित जवान वर्तमान में गाजियाबाद के दादरी में तैनात है। छुट्टी पर घर जा रहा था।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!