क्राइमचंदौली

Chandauli News : चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, ढाई लाख नकदी, गहने समेत समेट ले गए लाखों का माल, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी चौकी अंतर्गत सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने, करीब ढाई लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के जरिये छानबीन की। घटना के बाद पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

सिद्धार्थपुरम कॉलोनी निवासी आरओ वाटर व्यवसायी राजेश कुमार जायसवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात वह सपरिवार किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसी दौरान घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान में प्रवेश कर पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों ने अलमारी और कमरों में रखे सामान को अस्त-व्यस्त करते हुए लाखों रुपये के आभूषण, लगभग ढाई लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया।

 

सुबह जब राजेश कुमार जायसवाल परिवार के साथ घर लौटे तो मकान के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घर के कमरे और सामान बिखरे पड़े थे तथा अलमारी खुली हुई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चंधासी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई।

Back to top button
error: Content is protected !!