ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के ताजपुर पेट्रोल पंप के सामने टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें भाई के साथ बाइक पर बैठकर जा रही किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने भोजापुर में चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।

 

सेवखर गांव निवासी शिल्पी पांडेय (17 वर्ष) अपने भाई के साथ बाइक से बैठकर बाजार से घर जा रही थी। उसी दौरान ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप डंपर से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।

Back to top button