चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार लखपति तो पत्नी करोड़पति, सोनभद्र में लाखों के भूखंड की मालकिन

चंदौली। जिले की सुरक्षित चकिया विधानसभा से सपा से चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार लखपति तो उनकी पत्नी उर्मिला देवी करोड़पति हैं। बैंक बैलेंस के साथ ही सोनभद्र जिले में लाखों रुपये कीमती भूखंड की मालकिन हैं। उनके पास आधा किलो सोने के आभूषण भी हैं। जितेंद्र कुमार ने नामांकन के दौरान प्रस्तुत किए गए शपथपत्र में संपत्ति, शिक्षा-दीक्षा का विवरण दिया है।

पेशे से अधिवक्ता रहे जितेंद्र कुमार नौगढ़ तहसील के अमृतपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था। उनके पास 1.61 लाख रुपये बैंक बैलेंस हैं। पत्नी उर्मिला चौधरी के पास 1.80 लाख तो परिवार की सदस्य उजाला चौधरी के पास 1.31 लाख व अनामिका चौधरी के पास 3.26 लाख का बैंक बैलेंस है। पत्नी के नाम पर सोनभद्र के सुकृत, रेवरी, भरकला व कुढन में 3.44 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन है। पहले यह जमीन 20 लाख में खरीदी गई थी। वर्तमान में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 76 लाख रुपये है। इसके अलावा पत्नी के नाम 25 लाख रुपये मूल्य के 500 ग्राम सोने के आभूषण भी हैं। जितेंद्र कुमार ने 57 लाख की संपत्ति अर्जित की है। वहीं 20 लाख की संपत्ति विरासत में मिली है। उनकी छवि साफ-सुथरी है। उनके खिलाफ किसी भी आपराधिक मामले में मुकदमा नहीं दर्ज है।

परिवार पर 1.13 करोड़ कर्ज
पूर्व विधायक की पत्नी व परिवार की सदस्य पर बैंकों का 1.13 करोड़ रुपये कर्ज है। जितेंद्र कुमार पर 27 लाख, पत्नी उर्मिला देवी पर 61 लाख का कर्ज है। वहीं अनामिका पर 25 लाख रुपये कर्ज का उल्लेख शपथ पत्र में किया गया है।

जितेंद्र के पास तीन लाइसेंसी असलहे
जितेंद्र कुमार ने शपथपत्र में तीन लाइसेंसी असलहों का उल्लेख किया है। इनकी अनुमानित कीमत 1.35 लाख रुपये दर्शायी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!