
चंदौली। सैयदराजा थाना के मैढ़ी गांव निवासी युवक का शव रामनगर के सूजाबाद में किराये के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मैढ़ी गांव निवासी अजय (35 वर्ष) रामनगर के सूजाबाद में किराये पर कमरा लेकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह राजगीर मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी और बच्चे दो दिन पहले गांव चले आए थे। शुक्रवार की शाम मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो अजय का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना के बाद रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
 
					 
					 
					 
					 
					 
					 
					 
					 
					

