fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

किरन सिंह बनी चकिया महिला मेठ संघ की अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ ली शपथ

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया ब्लाक परिसर में विकास खंड की मनरेगा महिला मेठ संघ  की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती के मद्देनजर कुछ अहम फैसले लिए गए। किरण सिंह को मेठ संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष सपना, उपाध्यक्ष आरती, सचिव नीतू देवी, उप सचिव पूनम, उप कोषाध्यक्ष अनीता का चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के साथ मनरेगा के काम में पूरी पारदर्शिता के साथ सहयोग किया जाएगा। अंत में सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Back to top button
error: Content is protected !!