fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : नहाते वक्त दो डूबे, बबुरी व धानापुर में हुईं घटनाएं, पुलिस करा रही तलाश

चंदौली। जिले में शुक्रवार को नहाते वक्त दो लोग डूब गए। धानापुर के प्रसहटा में गंगा में स्नान करते वक्त युवक डूब गया। वहीं बबुरी स्थित तालाब में बालक डूब गया। घटनाओं के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पानी में डूबे लोगों की तलाश में जुटी रही।

 

प्रसहटा गांव निवासी पंकज पांडेय (३२) शुक्रवार की सुबह गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष विपिन सिंह पहुंच गए। पानी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। दूसरी घटना बबुरी की है। यहां तालाब में दस वर्षीय बालक मोहम्मद यासीर पुत्र छोटक अहमद डूब गया। बालक तालाब के किनारे अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तालाब में गिर गया। जब तक बड़ा भाई कुछ कर पाता, तब तक वह गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो बालक मंदबुद्धि का था।

Back to top button
error: Content is protected !!