ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गंगा में डूबे किशोर का तीसरे दिन मिला शव, होली के दिन हुई थी घटना

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में होली के दिन गंगा में नहाते वक्त डूबे किशोर का शव तीन दिन बाद चोचकपुर के पास मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और पुलिस पिछले तीन दिन से शव की तलाश कर रहे थे।

 

महुआरी निवासी प्रशांत यादव (15 वर्ष) होली के दिन परिवार के लड़कों के साथ गंगा में नहा रहा था। उसी दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। साथ गए लड़कों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते कुछ कर नहीं सके।

 

पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश में जुटे थे। घटना के तीसरे दिन चोचकपुर के पास किशोर का शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिवार को गहरा सदमा लगा है।

Back to top button
error: Content is protected !!