ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत, लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत चौरहट गांव में गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

50 वर्षीय महिला गुरुवार को चौरहट के समीप सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। आननफानन में लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!