fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्वांचल टाइम्स सर्वेः सपा से टिकट के लिए चकिया की जनता ने अमर सिंह गोंड को चुना, दूसरे स्थान पर रहे यह नेता

चंदौली। सुरक्षित चकिया विधान सभा सीट से सपा से टिकट के लिए घमासान मचा है। तकरीबन एक दर्जन ने टिकट के लिए शीर्ष नेताओं से गुहार लगाई है। बसपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव भी टिकट मांगने वाले नेताओं की कतार में शामिल हैं। लिहाजा क्षेत्र के मतदाताओं खास कर सपा समर्थकों का मूड भांपने के लिए पूर्वांचल टाइम्स की ओर से कराए गए सर्वे में 11091 लोगों ने वोट के जरिए अपनी पसंद जाहिर की। अमर सिंह गोंड उर्फ पिंटू बाबा का नाम चौंकाने वाला रहा। सर्वाधिक 8058 लोगों ने अमर सिंह गोंड के पक्ष में वोट किया। पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार 2110 लोगों की पसंद बनकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि तीसरे नंबर के प्रवीण सोनकर को 197 वोट मिले।

ये रहे सर्वे के परिणाम

 

Back to top button