ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : जिले में नवनियुक्त 26 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, विभागीय दायित्वों से कराया अवगत  

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की 26 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्त पत्र दिए। इस दौरान विभागीय दायित्वों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं द्वारा राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह एवं विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने चकिया एवं सैयदराजा के विधायकों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी चहनिया ने किया। इसमें उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को नवचयनित मुख्य सेविकाओं से परिचित कराया और विभागीय दायित्वों की जानकारी दी। जननप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से की गई नियुक्तियों की सराहना की और बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों के पोषण और समग्र विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सराहा।

उन्होंने कहा कि मुख्य सेविकाएं विभाग की रीढ़ होती हैं और इनके कुशल नेतृत्व में गांव-गांव पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के कार्यों में और अधिक प्रभावी सुधार संभव होगा। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों व मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन किया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!