fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

चंदौली में हालात चिंताजनक, मिले 12 कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस हुए 29

चंदौली। जिले में कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। गुरुवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इससे जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर अब 29 हो गई है। 1676 लोगों के सैंपल लिए गए।

संक्रमितों में छह पुरूष व छह महिलाएं हैं। सभी संक्रमित स्थानीय निवासी हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। एक-एक संक्रमित शहाबगंज, नियामताबाद, चहनियां और चकिया ब्लाक के रहने वाले हैं। वहीं सात पीडीडीयू नगर के निवासी हैं। एक व्यक्ति वाराणसी जिले से संबंधित है। जिले में कोरोना के अब तक 16,239 मरीज मिल चुके हैं। इसमें सक्रिय केस की संख्या 29 और 15,853 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Back to top button