वाराणसी

22 जनवरी को वाराणसी आएंगे CM योगी, CNG बोट रैली का करेंगे शुभारंभ

वाराणसी। गंगा में मंगलवार को हुए भव्य बोट रेस के बाद अब 22 जनवरी को नमो घाट पर सीएनजी बोट रैली (CNG Boat Rally) का आयोजन होने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। सीएम के अलावा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपपुरी भी शामिल होंगे।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से होने वाले आयोजन की थीम काशी के रंग, ऊर्जा के संग रखी गई है। नमो घाट पर 22 जनवरी को शाम तीन बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पेट्रोलियम मंत्री की ओर से नमोघाट से दशाश्वमेध घाट तक सीएनजी नावों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसी दिन दशाश्वमेध घाट पर संध्या आरती, चेतसिंह घाट पर लेजर शो, नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!