ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अफसरों-कर्मियों ने यातायात नियमों के पालन की ली शपथ, डीएम ने कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ

चंदौली। तमाम कवायदों के बावजूद सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग रही। अधिकांश हादसे यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से हो रहे हैं। इसको लेकर शासन-प्रशासन गंभीर हो गया है। जिले में सड़क सुरक्षा यातायात जागरुकता अभियान की शुरूआत हुई। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली।

 

अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सड़क सुरक्षा यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिकांश हादसे यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से होते हैं। चार पहिया वाहन चलाते समय लोग सीट बेल्ट नहीं लगाते। दो पहिया पर हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर भी लोग संजीदा नहीं। इसकी वजह से हादसे होते हैं। अभियान के दौरान जन-जन तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। स्कूलों, कालेजों में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। उनके माध्यम से अभिभावकों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान पूरे एक माह तक चलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!