fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : अराजक तत्वों ने लगाई आग, 10 बीघा का धान व पुआल जलकर खाक

चंदौली। चकिया तहसील के ग्रामसभा छुछाड़ के चतुरीपुर खुर्द गांव में अभिमन्यु पाल पुत्र मिट्ठू रामपाल अपने खलिहान में रखे 10 बीघे के पुआल और धान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे पुआल व धान जलकर राख हो गया। किसान ने इसे अराजक तत्वों की हरकत बताया। साथ ही प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की।

 

रविवार की देर रात अभिमन्यु पाल के खलिहान में रखे पुआल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे खलिहान में रखा पुआल और धान जलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी तो अभिमन्यु भागकर मौके पर पहुंचे। लोग जब तक पानी डालकर आग पर काबू पाते, तब तक सारा पुआल जलकर राख हो गया।

Back to top button
error: Content is protected !!