fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : चंदौली में छह डिग्री से नीचे आया पारा, दिन में धूप से राहत, रात में गलन का सितम जारी

चंदौली। पांच दिनों के बाद शुक्रवार को चटख धूप खिली। इससे दिन में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि गुरुवार को जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री से नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे रात में गलन व ठंड से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार की सुबह दस बजे तक भी ठंड और गलन का असर रहा। धूप खिलने के बाद थोड़ी राहत मिली। हालांकि हवा गलन का एहसास कराती रही।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि धरती की सतह पर लिफ्टिंग के कारण  कोहरे का घनत्व घटने से रात्रि कालीन विकिरणीय शीतलन बढ़ने से पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4.5°C की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। तापमान लुढ़ककर सामान्य से लगभग 2.5°C नीचे 5.6°C पर चला गया। जबकि, इसी दौरान कोहरे की लिफ्टेड परत पूरी तरह से न छटने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के कारण जनपद में अति शीत दिवस की स्थिति बनी रही। बताया कि कोहरे एवं शीत दिवस की स्थिति आगामी 2 दिनों तक जारी रहने की संभावना, अधिकतम तापमान में भी क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!