fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी PM Modi की मन की बात, पीएम के सुझाव पर करेंगे अमल  

चंदौली। आदर्श नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर पांच में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिवरतन गुप्ता के आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। यह पीएम के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण रहा। कार्यकर्ताओं ने पीएम के सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

 

मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक मेडिकल साइंस के इस दौर में ऑर्गन डोनेशन (मृत्युपरांत अंग दान) किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है, तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। संतोष की बात यह है कि देश में ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरुकता भी बढ़ रही है। साल 2013 में  हमारे देश में  Organ Donation  के 5 हजार से भी कम केस थे, लेकिन 2022 में, ये संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। ऑर्गन डोनेशन करने वाले व्यक्तियों, उनके परिवारों ने वाकई  बहुत पुण्य का काम किया। इस दौरान जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुशील पांडेय, शुभम मोदनवाल,  राजकुमार गुप्ता,  सीमा गुप्ता,  शिवरतन गुप्ता,  प्रदीप, आलोक साहू, अनिल गिरी, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!