fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

चंदौली जिले की जिला पंचायत सदस्य पद की सेक्टरवार आरक्षण सूची जारी, यहां देखिए

चंदौली। ग्राम पंचायतों के बाद जिला प्रशासन की ओर से चंदौली जिले की जिला पंचायत सदस्य पद की सेक्टरवार आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची के अनुसार धानापुर ब्लाक में सेक्टर एक, दो, तीन और चार अनारक्षित यानी सामान्य हैं। चहनियां सेक्टर एक अनुसूचित महिला, सेक्टर दो महिला, सेक्टर तीन अनारक्षित और सेक्टर चार महिला के लिए आरक्षित है। सकलडीहा सेक्टर एक अनारक्षित, सेक्टर दो ओबीसी महिला, सेक्टर तीन महिला, सेक्टर चार अनुसूचित जाति और सेक्टर पांच अनारक्षित है। नियामताबाद ब्लाक का सेक्टर एक अनुसूचित वर्ग, सेक्टर दो महिला, सेक्टर तीन ओबीसी महिला, सेक्टर चार अनुसूचित महिला, सेक्टर पांच महिला और सेक्टर छह अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। चंदौली सेक्टर एक अनुसूचित जाति, सेक्टर दो महिला, सेक्टर तीन ओबीसी महिला और सेक्टर चार अनारक्षित है। चकिया सेक्टर एक ओबीसी, सेक्टर दो अनारक्षित, सेक्टर तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नौगढ सेक्टर एक अनुसूचित जाति और सेक्टर दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। शहाबगंज सेक्टर एक अनारक्षित, सेक्टर दो ओबीसी और सेक्टर तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बरहनी ब्लाक का सेक्टर एक, सेक्टर दो और सेक्टर तीन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है जबकि सेक्टर चार अनारक्षित यानी सामान्य है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!