fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : बारात में डीजे पर मनपसंद गाना नहीं बजा तो फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से कर दिया फायर, तीन को लगी गोली

चंदौली। धीना थाना के मुरलीपुर गांव में बारात में डीजे पर मनपसंद गाना नहीं बजा तो मनबढ़ फौजी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली तीन लोगों को लगी। घटना के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

 

गाजीपुर जिले के नदगंज थाना के सोरांव गांव से धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बारात आई थी। द्वारपूजा के समय बाराती डीजे पर नाचते-गाते चल रहे थे। इसी दौरान बारात में आए फौजी ओमप्रकाश बिंद ने डीजे पर अपना मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश कर दी। इसको लेकर विवाद हो गया। इस पर फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। गाजीपुर जिला के नंदगज थाना क्षेत्र के सोराव निवासी अमित कुमार (26 वर्ष), घराती मुरलीपुर निवासी रविकांत (27 वर्ष) तथा रविकांत की बहन रिंकी (29 वर्ष) को गोली लग गई। इससे कुछ समय के लिए बारात में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सकलडीहा राजेश राय ने बताया की बारात में आए एक फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। इसमें तीन को गोली लगी है। बताया कि आरोपित फौजी को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!