fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

नौकरी संवाद अभियान के जरिए युवाओं को जोड़ेगी कांग्रेस पार्टी

चंदौली। युवाओं के जरिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश में वापसी की राह तलाश रही है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व की तरफ से यूथ कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए पार्टी चार फरवरी से ब्लाक स्तर पर नौकरी संवाद अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं से मिलकर उनसे सीधे जुड़ने की योजना बनाई है।
अध्यक्ष यूथ कांग्रेस चंदौली माधवेंद्र मूर्ती ओझा ने बताया कि अभियान के तहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले के ब्लॉकों में जाकर बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी फॉर्म और मिस कॉल के माध्यम से जोड़ेंगे। जिससे युवाओं की शक्ति को संगठित करके उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने के संकल्प की पूर्ति की जा सके। उत्तर प्रदेश जो कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केंद्र बिंदु हुआ करता था। आज कई दशक से गैर जिम्मेदार सरकारों की अनदेखी की वजह से बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी के रूप में जाना जाने लगा है। प्रदेश में लाखों युवा अपनी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। बताया कि चार फरवरी से ब्लाक स्तर पर नौकरी संवाद अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। प्रदेश में जिस तरह के हालात हैं। युवा कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। उन्हें पता है कि कांग्रेस ही युवाओं की तकलीफ दूर कर सकती है ना ही जुमलों वाली सरकार।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!