fbpx
weatherचंदौली

Chandauli News : हाड़ कंपाने लगी सर्दी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, बारिश के आसार, जानिये आगे के मौसम का हाल

चंदौली। दिसंबर के आखिरी दिनों में ठंड हाड़ कंपाने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे होने की वजह से दिन में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं धूप भी गायब है। ऐसे में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। IMD ने ठंड और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

पिछले दो दिनों से घनघोर कोहरा पड़ा। कोहरा के साथ गलन की भी एंट्री हुई। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से गलन और ठंड काफी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान सामान्य लगभग पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही। ऐसे में ठंड लोगों को बेहाल कर रही है। IMD ने वाराणसी मंडल समेत यूपी के 28 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में घना कोहरा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। वहीं हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ बन गया है। इससे मैदानी इलाकों का मौसम लगातार बदल रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!