fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम में फेरबदल, चार मार्च को चंदौली आएंगे

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव चार मार्च को चंदज्ञैली के पालीटेक्निकल परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व सीएम दो मार्च को ही आने वाले थे लेकिन कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया। अब चार मार्च को सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मुखातिब होंगे। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपाजनों में खासा उत्साह है।
सात मार्च को अंतिम चरण का मतदान होना है। प्रमुख दलों के शीर्ष नेता चंदौली में जनता को संबोधित करने आ रहे हैं। जिनमें पीएम मोदी, कांग्रेस की प्रियंका गांधी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आदि शामिल हैं। इसी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चार मार्च को चंदौली में जनसभा प्रस्तावित है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बताया कि चार मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगी। चारों विधान सभा से बड़ी तादात में लोग पूर्व सीएम को सुनने पहुंचेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!