fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली से यूपी में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 11 दिनों में एक हजार किलोमीटर करेंगे सफर

चंदौली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चंदौली से यूपी में प्रवेश करेगी। 14 फरवरी को यात्रा चंदौली पहुंचेगी। वहीं 11 दिनों में एक हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए आगरा से यूपी से आगे निकल जाएगी। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में कांग्रेसी जुट गए हैं।

 

राहुल गांधी की यात्रा चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा रायबरेली के बाद लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर होते हुए बरेली जाएगी। वहां से रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल होते हुए बुलंदशहर पहुंचेगी। वहां से अलीगढ़, हाथरस होते हुए आगरा पहुंचेगी। आगरा से यात्रा यूपी से आगे निकल जाएगी। राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने में कांग्रेसी जी-जान से जुट गए हैं। गांवों में जनसंपर्क लोगों से यात्रा को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। वहीं यात्रा के उद्देश्यों व पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से भी अवगत करा रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो अघोषित तौर पर इन्हें कांग्रेस के दावे वाली सीट माना जा रहा है। वहीं चंदौली जिले में यात्रा को सफल बनाने व अधिक से अधिक समर्थन जताने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बैठकों का दौरा जारी है।

 

Back to top button