fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रिक्शा, ठेला वालों ने चखा होटल का लजीज खाना, कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर दोगुनी हो गई खुशी

चंदौली। मुगलसराय सीओ अनिरूद्ध सिंह ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अलग अंदाज में कंबल वितरण किया। उन्होंने पीडीडीयू नगर स्थित हाई-फाई होटल में रिक्शा, ठेला वालों व गरीबों को पहले लजीज खाना खिलाया। उसके बाद उन्हें कंबल देकर विदा किया। लजीज व्यंजन के साथ कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों की खुशी दोगुनी हो गई।

जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ऐसे में सीओ ने गरीबों की मदद का बीड़ा उठाया। उन्होंने गरीबों को बुलाकर पहले होटल में खाना खिलवाया। उसके बाद कंबल वितरण किया। इससे गरीबों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

समाजसेवी ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

चकिया क्षेत्र के मुजफ्फरपुर स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में समाजसेवी शशि प्रकाश दुबे ने गरीबों में कंबल वितरण किया। इस दौरान 50 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर श्याम नारायण बहेलिया, बुल्लू यादव. संजय दुबे, पारस विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, सुखा देवी, बेला देवी, शीला, मथुरी बिन्द, श्रीराम गोंड़, जोहर, मक्कू धोबी, मोहम्मद यूसुफ, सुक्खू साहनी, अलाउद्दीन, रामगहन पासवान, अब्दुल गनी आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!