fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

लाबशा छात्रसंघ चुनाव परिणाम जारी, अध्यक्ष पद पर आजाद ने बाजी मारी

 

चंदौली। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। दो घंटे तक चली मतों की गिनती के बाद आजाद सिंह अध्यक्ष, राहुल कुमार उपाध्यक्ष, अम्मान सिद्दीकी महामंत्री और बाबू भारती पुस्तकालय मंत्री चुने गए। कालेज में प्राचार्य डॉक्टर दीनबंधु तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया।

आजाद सिंह ने 936 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अम्मान अहमद 801 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 952 मत पाकर राहुल कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रोहित यादव 663 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अम्मान सिद्दीकी ने 961 मतों के साथ महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे स्थान पर रहे सूरज चैहान को 801 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री चुने गए बाबू भारती को 1188 वोट मिले। वहीं अनिल सोनकर 616 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अभिषेक यादव ने 376 मत पाकर कला संकाय प्रतिनिधि का चुनाव जीता, जबकि अभय कुमार वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणामों की घोषणा के बाद समर्थक खुशी से झूम उठे। विजयी प्रत्यशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचत पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डा. संजय पांडेय, डा. मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!