fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

भू-माफियाओं के खिलाफ एक्शन में आई पुलिस, चार के विरुद्ध मुकदमा

पूर्वांचल टाइम्स इम्पैक्ट

चंदौली। सकलडीहा बाजार में सोमवार को भू-माफियाओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। विवादित निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया और विरोध करने पर युवक की पिटाई भी की। वीडियो वायरल हुआ तो खाकी की खूब किरकिरी हुई। बहरहाल पूर्वांचल टाइम्स ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित को तो खाकी जागी। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का चाबुक चलाया। एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वैसे पुलिस का पक्ष है कि मामला राजस्व विभाग का है। बावजूद कानून व्यवस्था के मद्देनजर काम को रोकवाया गया। दोनों ही पक्षों ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की। पहले कोई पुलिस से पास नहीं आया। बात बढ़ गई तब पुलिस को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ेंः सकलडीहा में भू माफियाओं का तांडव, इन्होंने कहा विधायक जी का मामला है

सकलडीहा बाजार में भू-माफियाओं ने विवादित जमीन औने-पौने दाम पर खरीदी है। जमीन तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है। एक पक्ष का यह कहना है कि रास्ता है लेकिन कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया है। निर्माण ढहाने के लिए कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में है। वहीं दूसरा पक्ष दबंगई के बल पर निर्माण तोड़ने का आरोप लगा रहा है। बहरहाल मंगलवार को जेसीबी पहुंची और एक पक्ष ने निर्माण तोड़वाना शुरू किया तब बात बढ़ गई। मारपीट से लेकर गाली गलौच तक हुई। पुलिस और तहसील प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। बहरहाल दबंगों ने विरोध करने वालों की पिटाई भी की। आरोप यह भी कि महिलाओं को जबरन पकड़कर थाने ले जाया गया। बहरहाल कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाकी ने चाबुक चलाया है। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि पप्पू सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है वहीं चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कोई शिथिलता नहीं है। कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!