fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : भाजपा, सुभासपा छोड़कर डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता सपा में हुए शामिल, सकलडीहा विधायक बोले, राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा हड़बड़ी में करा रही राममंदिर का उद्घाटन

चंदौली। लोकसभा चुनाव से पहले डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता भाजपा और सुभासपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। भाजपा व सुभाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़कर कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थाम लिया। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही पार्टी की विचारधारा व नीतियों से अवगत कराया।

 

इस अवसर पर वैश अहमद सिद्दीकी, कैफ जमाल, शहवाज अहमद, कातिल अहमद, रियाज अहमद, सहजादे, बेलाल अहमद, अम्मार रजा, सिब्बू, शादाब सिद्दीकी, शेरू सिंह, जोवद अहमद, रानू सिद्दीकी, अकरम रजा, चन्द्रमा राजभर, मनोज राजभर, इन्दू राजभर व रामजीत राजभर ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने भाजपा व सुभासपा को छोड़कर आए नए साथियों के जुड़ने से समाजवादी कुनबा मजबूत होगा। लोकसभा-2024 का शंखनाद कभी भी हो सकता है। ऐसे में भाजपा जनहित के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने व अपने राजनीतिक लाभ के लिए हड़बड़ी में राम मंदिर का उद्घाटन करने जा रही है। कहा कि सनातन धर्म में अधूरे मंदिर के निर्माण का कोई प्रावधान नहीं है। बावजूद इसके भाजपा अपने स्वार्थ व राजनीतिक लाभ के लिए देश को चारों सर्वोच्च धर्मगुरु शंकराचार्यों को नाराज कर सनातन धर्म को ठेस पहुंचाकर राम मंदिर का उद्घान करने जा रही है। कहा कि भाजपा इसका श्रेय अर्जित करके उसी आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ने कीयोजना पर काम कर रही है। कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है, रोजगार खत्म हो चुके हैं। खाद की बोरियां 50 किलो से 40 किलो की हो गयी हैं। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। भाजपा ने सत्ता के लिए देश में कायम भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास किया है। सपा नेता अतहर जमाल लारी ने कहा कि प्रदेश में जातिवादी सरकार चल रही है। भाजपा सरकार में जाति व पार्टी विशेष के लोग अराजकता व अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन उनके घरों पर बुल्डोजर नहीं चल रहा है।

Back to top button