fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गंगा नहर में डूबी दो लड़कियां, मचा कोहराम, गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर महेवा गांव के पास वार्ड नंबर 3 स्थित गंगा नहर में नहाने गईं सात लड़कियों में से दो डूब गईं। इससे कोहराम मच गया। सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। वहीं गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सोमवार को सात लड़कियां गंगा नहर में नहा रही थीं। उसी दौरान संगीता (20 वर्ष) और अनिता (12 वर्ष), पुत्री पन्ना लाल निवासी वार्ड नंबर 3, मुसहर बस्ती गहरे पानी में डूब गईं। शेष पांच लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की गई। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू कार्य में मदद कर रहे हैं। गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर लबालब है। इसकी वजह से पानी के तेज प्रवाह में लड़कियां डूब गईं।

 

Back to top button