fbpx
वाराणसी

सुफलाम : गंगा किनारे के जिलों में प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा, परिषद का गठन – CM योगी

वाराणसी। जलवायु परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान धरती और जल का ही हुआ है। धरती माता के साथ खिलवाड़ गलत है। जो हर हाल में बंद होना चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि केमिकल युक्त खेती की जगह गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जाए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को किसानों को संबोधित करते हुए बीएचयू के संवतंत्रता भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम में कही।

गंगा किनारे के जिलों में प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा
सीएम योगी ने कहा कि खुद के विकास के लिए लोग पर्यावरण को जहरीला बनाते जा रहे हैं। कहा- जीवन का अस्तित्व पांच तत्वों क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा से ही है। इसे अब बचाने की जरूरत है। कहा कि यूपी में गंगा किनारे के जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्राकृतिक परिषद का गठन किया गया है।

भारत में जी-20 गर्व की बात
CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले एक वर्ष तक भारत जी-20 देशों का नेतृत्व करके दुनिया को मार्गदर्शन देगा। यह भारत के लिए गर्व की बात है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सुफलाम कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएम योगी टेंट सिटी की तैयारियों को देखने के लिए निकल गए। इसके बाद सीएम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!