fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली के महमूद आलम बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव, जानिए इनके बारे में

चंदौली। चुनाव पूर्व संगठन को मजबूत बनाने में जुटी समाजवादी पार्टी ने चकिया विधान सभा के शहाबगंज निवासी महमूद आलम को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को गतिशील बनाने की अपेक्षा की है। पार्टी के इस निर्णय से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी ने महमूद आलम को प्रदेश सचिव नामित किया। शहाबगंज निवासी महमूद आलम विधानसभा उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पद पर रहते हुए अपनी कार्यक्षमता का परिचय दे चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!