
वाराणसी। वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी LTP Calculator ने अपने वाराणसी कार्यालय में विभिन्न पदों पर Walk-in Recruitment शुरू किया है। कंपनी की ओर से BBA और MBA योग्यताधारी युवाओं को Sales, Quality और Backend Team में नियुक्ति का अवसर दिया जा रहा है।
कंपनी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का शुरुआती पैकेज ₹3 लाख वार्षिक होगा। योग्यता, अनुभव और पद के आधार पर आगे बेहतर करियर अवसर भी उपलब्ध होंगे। भर्ती प्रक्रिया में Freshers के साथ अनुभवी अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकते हैं।
LTP Calculator मुख्य रूप से Mutual Fund Distribution और SEBI Registered Research Analyst Services के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशकों को वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है।
कंपनी प्रबंधन के मुताबिक वाराणसी कार्यालय में टीम का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में Sales के साथ Quality और Backend Operations टीम में भी नियुक्तियां की जा रही हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी Walk-in Recruitment और इंटरव्यू से संबंधित जानकारी के लिए HR टीम से 8299262623 पर संपर्क कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार आने वाले समय में वाराणसी कार्यालय में रोजगार के और अवसर बढ़ने की संभावना है।

