
चंदौली। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। उन्होंने जनता का प्यार भी मिल रहा है। सपा प्रत्याशी सत्तापक्ष की नीतियों पर खुलकर प्रहार कर रहे हैं। वहीं लोगों से एक जून को सपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को सकलडीहा विधानसभा के प्रभुपुर, काधी, पपौरा, घनश्यामपुर, भूपौली, कैली में जनसम्पर्क किया। इस दौरान पार्टी की नीतियां व सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। चंदौली में विकास के मुद्दे उठाए। इस दौरान सपा व इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।