fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

जानिए आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन

आज 01 अगस्त पवित्र सावन मास का तीसरा सोमवार है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज कामयाबी मिलेगी। परिवार के सदस्य को विदेश से नौकरी का आफर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कारण सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। किसी बड़े अधिकारी से चल रही अनबन आपके लिए सिरदर्द बनेगी,क्योंकि वह आपके किसी कार्य को लंबा लटका सकते हैं। किसी व्यक्ति के कहने पर किया गया धन निवेश नुकसानदेय साबित होगा।

 

 

वृष (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)

आज के दिन परिश्रम अधिक करना होगा। इसके बाद ही आपको कामयाबी मिलेगी। सामाजिक संबंधों का फायदा होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आपने किसी से धन उधार लिया,तो उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें।

 

मिथुन (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)

आज के दिन लाभ होगा। अपने अनुभव से किसी नए व्यवसाय की शुरूआत कर सकेंगे। अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। रात का समय मित्रों व परिजनों के साथ में व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

 

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको किसी के खिलाफ कुछ कड़वी बातें बोल सकता है,जिन्हें आपको चुप रहकर सुनना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पद सौंपा जाएगा।

 

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) 

आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से बचना चाहिए। नौकरी में कार्यरत लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो)

आज आप कार्य में तत्परता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। घर गृहस्थी की समस्या सुलझेगी और आपको कोई राष्ट्रीय मदद भी मिलती दिख रही है। भाई बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

 

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में छोटे बच्चे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे और यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह भी समाप्त होती दिखेगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा।

 

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन उधेड़बुन में बीतेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है और आप संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा।

 

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)

आज के दिन रोजमर्रा के कामों में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। सुख में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। यदि कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी और वह भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में सोच विचार कर बोलना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है।

 

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज आपकी किसी नई भूमि,वाहन,मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर लोगों का उत्तरदायित्व बढ़ेगा। जो लोग छोटा व्यापार करते हैं,उन्हें छोटे व बड़े की भावना अपने मन में नहीं रखनी है।

 

 

मीन (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी खास प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह भी देखना होगा कि आपका कोई जरूरी कार्य तो नहीं रुका हुआ है। माताजी आपकी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकती हैं,इसलिए आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!