fbpx
क्राइममिर्ज़ापुर

आश्रम गोली कांड : खुदकशी करने वाले जीवन बाबा ने स्वामी अड़गड़ानंद के चिकित्सक पर किया था जानलेवा हमला, चुनार थाने में दर्ज है एफआईआर

चंदौली/मिर्जापुर। मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में गुरुवार की सुबह खुद को गोली मारकर खुदकशी करने वाले जीवन बाबा ने सात माह पहले स्वामी अड़गड़़ानंद के चिकित्सक पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद फरार हो गया था। उसके खिलाफ चुनार थाने में मुकदमा दर्ज है। छह माह बाद वापस आश्रम में आया तो खुद की जान लेने के साथ ही आशीष बाबा पर भी फायरिंग कर दी। घटना के बाद सनसनी फैल गई।

आश्रम के सेवादार प्रशांत सिंह डब्बू के मुताबिक जीवन बाबा का रवैया शुरू से ही ठीक नहीं था। छह माह पहले वह आश्रम में आया था। उस दौरान स्वामी अड़गड़ानंद के चिकित्सक विपिन के ऊपर खौलता तेल डालकर उन्हें मारने की कोशिश की थी। चिकित्सक घटना में किसी तरह बच गए। घटना के बाद जीवन बाबा उर्फ जीतू फरार हो गया। आश्रम प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ चुनार थाने में एफआईआर कराई गई थी। छह माह बाद वह वापस लौट आया। इस बार आशीष बाबा से खुन्नस खाए हुए था। गुरुवार की सुबह तमंचे से सिर में गोली मारकर अपनी जान दे दी। वहीं आशीष बाबा को भी गोली मारकर घायल कर दिया। घायल बाबा का इलाज फिलहाल चंदौली के डा. आरडी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर मिर्जापुर पुलिस तैनात रही। घटना की जानकारी होने के बाद भक्तों की भीड़ अस्पताल में उमड़ गई।

 

Back to top button
error: Content is protected !!