fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफलः जानिए कैसा बीतेगा दिन, इस राशि के जातकों की दूर होंगी कठिनाइयां, मजबूत होंगे पारिवारिक रिश्ते 

आज 12 अगस्त शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि कैसा रहेगा आपका दिन

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज के दिन सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सोच में कुछ बदलाव करना जरूरी है, वरना लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए कोई जोखिम भरा निर्णय न लें। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का समर्थन मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक रोग से छुटकारा मिल सकता है।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज के दिन उन्नति के मार्ग खुलेंगे। संतान को किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा देनी पड़ सकती है। सहयोगी काम में मदद करेंगे। इसके कारण समय पर काम पूरा करके देंगे। जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं,तो उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा व जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा,तभी आप अपने व्यवहारिक जीवन को खुशहाल बना पाएंगे।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

विवाह योग्य जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है और परिवार के सदस्यों की ओर से उसे तुरंत मंजूरी मिल सकती है। विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न रहेंगे।
 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज के दिन चुनौतियां रहेंगी। अपनी गतिविधियों की ओर ध्यान लगाना होगा। आपको वर्क फ्रॉम होम के साथ-साथ कुछ व्यायाम आदि भी करना होगा, वरना शारीरिक कष्ट हो सकता है। दोस्तों व परिवारों का परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जो युवा करियर के लिए इधर-उधर नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,तो उन्हें कठिन परिश्रम के बाद आज सफलता मिलती दिख रही है।
 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज के दिन भागदौड़ की अधिकता रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ तनाव हो सकता है। घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा,वरना परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,क्योंकि आपके द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा करके देंगी। आप बहुत सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे,यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करें तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। महिलाएं नए व्यवसाय में हाथ आजमा सकती हैं। जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। विदेशों से जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिलेगा,लेकिन आपका कुछ रिश्तों में यदि दरार चल रही थी,तो उसे आप काफी हद तक सामाप्त करने में कामयाब रहेंगे।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन कानूनी मामला सुलझने की संभावना दिख रही है। पारिवारिक व्यवसाय में मंदी के कारण परेशानी होगी। अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता है। आप अपनी दौलत व शोहरत के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी करेंगे,लेकिन आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। संतान को किसी बड़ी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जो आपके परिवार की खुशी का कारण बनेगी।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज के दिन कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी परिजन से लंबे समय से चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कार्य को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। मामलों में व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी रहेगा निजी मामलों में आप आज किसी किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। बहुत कुछ हासिल करने के लिए जल्दबाजी न करें। यह निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। माता की सेहत में अचानक गिरावट आने से परेशानी होगी, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। किसी काम को करना बेहतर रहेगा।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उनकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और उनके समर्थको में भी इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपके शत्रु भी आपके सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को किसी बड़े निवेश से बचने की जरूरत है,नहीं तो वह उनके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज के दिन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। कुछ कार्यों को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनको आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यापार में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेंगी। आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज के दिन मुश्किलों का सामना करना पडेगा। सुख में कमी आएगी। कार्यों के प्रति असंतोष रहेगा। किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आपसी संबंधों में तालमेल की कमी रहेगी। इससे विवाद की आशंका हमेशा बनी रहेगी। विरोधी का बर्चस्व अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, लाभ मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!