संस्कृति एवं ज्योतिष

20 मई 2026 का राशिफल : आज प्यार, करियर, बिजनेस के मसले चुटकियों में होंगे हल, लेकिन शनिदेव से बचकर रहें

20 May 2026 Ka Rashifal: आज का दिन भावनात्मक समझ को बेहतर बनाने और शक्ति के साथ आगे बढ़ने का है. हालांकि सभी राशि वालों को एक बात का विषेश ध्यान रखना है कि शॉर्टकट उनके लिए किसी मायने में उचित नहीं रहने वाला है. उन्हें किसी भी कार्य के लिए अनुशासन में रहते हुए निरंतर प्रयास करते रहना है. इस बीच मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों की कम्युनिकेशन स्किल और क्रिएटिव अच्छी रहने वाली है, जो अपनी सोशल और इंटेलेक्चुअल मीटिंग्स में छाप छोड़ते दिखाई देंगे. वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को अपने काम करने के तरीके, अनुशासन और बौद्धिक समझ के जरिए विशेष लाभ मिल सकता है. मेष, सिंह और धनु राशि के जातक अपने-अपने सेक्टर में लीडरशिप स्किल्स और साहस दिखाएंगे. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों की इन्ट्यूशन और भावुकता पर्सनल लाइफ को खूबसूरत बनाएगी.

मेष राशि (Aries)
आज आपके अंदर भरपूर साहस रहेगा. आप अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे. आपकी बातचीत का तरीका इस समय बेहद प्रभावशाली रहने वाला है. इसके प्रभाव से आप मुश्किल फैसले भी आसानी से ले पाएंगे. संभलकर चलें, स्वभाव में अहंकार, जल्दबाजी या रूखापन लाने से पूरी तरह बचें. ऐसा न करने पर कार्यस्थल पर फालतू के वाद-विवाद खड़े हो सकते हैं. ऑफिस में आज मीटिंग्स, प्रेजेंटेशन और मार्केटिंग में धाक जमाने का दिन है. प्रेम जीवन की बात करें तो पार्टनर से दिल की बात कहें. इससे आपसी जुड़ाव बढ़ेगा. फिजूलखर्ची रोकें और मानसिक शांति के लिए आराम जरूर करें.

उपाय: हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और जरूरतमंदों को अन्नदान करें.

वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका नजरिया काफी प्रैक्टिकल रहेगा. आपकी पॉजिटिव सोच आपकी सबसे बड़ी ताकत बनने वाली है. आपके अंदर का आत्मविश्वास और लीडरशिप के गुण खुलकर सामने आएंगे, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों से बहुत आगे रहने वाले हैं. आज किसी बात पर जिद्द न करें. यह आपकी तरक्की को रोक सकता है. ऑफिस में आपके अनुशासन को देखकर बॉस या उच्च अधिकारी तारीफ करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन लंबे समय और बड़े निवेश के लिए सोच समझकर प्लानिंग करें. पार्टनर के साथ भविष्य की खुलकर प्लानिंग करें . इससे रिश्ते में भरोसा और मजबूती आएगी . मानसिक थकान से बचने के लिए मेडिटेशन जरूर करें.

उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना कर उन्हें श्वेत फूल अर्पित करें और गौमाता को हरी घास खिलाएं.

मिथुन राशि (Gemini)
आज आप काफी आकर्षक रहेंगे और अपने अंदर पॉसिटिव एनर्जी महसूस करेंगे . आपकी सोच आज सातवें आसमान पर रहने वाली है . इस दौरान आपके अनोखे विचारों की घर-परिवार और ऑफिस में खूब तारीफ होगी. हालांकि, कामकाज का भारी बोझ और डेडलाइंस का प्रेशर आपके ऊपर रहेगा, जिससे मन में बेचैनी या तनाव महसूस हो सकता है. ऑफिस में प्रोफेशनल बने रहें, ऐसा करने से प्लानिंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी. कपल्स शाम के समय लंबी और अच्छी बातचीत करने वाले हैं. सिंगल्स को भी आज मनमुताबिक अटेंशन मिलने वाली है. पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें. अपनी आंखों और गले से संबंधित योगासन करें .

उपाय: “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार शांत मन से जाप करें और हरी वस्तुओं का दान करें.

कर्क राशि (Cancer)
आज आपकी भावनात्मक समझ बहुत अच्छी रहेगी. लोगों से जुड़ने की क्षमता में सुधार होगा. देखा जाए तो, दोस्तों और सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलने वाला है. हालांकि, अधिकारियों का सख्त रवैया परेशान कर सकता है. काम का बोझ भी रहेगा. ध्यान रहे, दूसरों की बातों में आने से बचें. अपने दिल की सुनें और विवादों से दूर रहें. ऑफिस में कूटनीति से काम लें. आपकी व्यावहारिक सोच ही आज आपकी ढाल बनेगी. लव लाइफ में आज सुकून रहेगा. भागदौड़ से दूर शांत माहौल में वक्त बिताएं. जीवनसाथी से खुलकर बात करना अच्छा रहेगा. इससे पुराने मनमुटाव खत्म हो जाएंगे. पैसों के मामले में बजट का ध्यान रखें. मानसिक शांति के लिए ओवरथिंकिंग से बचें.

उपाय: भगवान शिव का दूध मिश्रित जल से अभिषेक करें और “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का मन ही मन स्मरण करें.

सिंह राशि (Leo)
आज आपकी बातों में कमाल का आकर्षण होगा. आपकी सूझबूझ भी आपको करियर में आगे बढ़ाएगी. अपने स्वभाव में विनम्रता रखें. ध्यान रहे, मन की उदासी को काम पर हावी न होने दें. जिद से बचें. सीनियर मैनेजमेंट आपकी बेहतरीन कार्यशैली से प्रभावित होंगे. बिजनेस यात्राओं और नेटवर्किंग का पूरा लाभ मिलेगा. प्यार में पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें न रखें. प्रैक्टिकल सोच से रिश्ते अच्छे होंगे. आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन ज्यादा दौड़भाग बचें . बदन दर्द हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें और आराम के लिए समय निकालें.

उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का पाठ करें. गेहूं या गुड़ का दान करना शुभ रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)
चीजों को सलीके से व्यवस्थित करने का आपका हुनर आज कमाल दिखाएगा. आपके भीतर कुछ नया सीखने की ललक बनी रहेगी. देखा जाए तो, यही खूबी आपको कार्यस्थल पर एक बड़ी विजिबिलिटी दिलाएगी. आज मैनेजमेंट, लीडरशिप या प्रेजेंटेशन के कामों में अपनी बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाएंगे. बिजनेस विस्तार की योजनाएं भी आज रफ्तार पकड़ेंगी. जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें. फालतू की चिंता पालना आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है. लव लाइफ में आज आपको परिपक्वता दिखाने की जरूरत है. अपने पार्टनर की छोटी-छोटी कमियां निकालने से बचें. करियर के रास्ते आज धन लाभ के मजबूत योग बने हुए हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, बस जल्दबाजी में कहीं भी पैसा फंसाने से बचें.

उपाय: बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को साबुत हरी मूंज की दाल दान करें.

तुला राशि (Libra)
आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है . अपनी सोच और तुरंत फैसले लेने की क्षमता से आप हर मामले में आगे रहने वाले हैं. आपकी कूटनीतिक समझ बड़ी से बड़ी मुश्किल को हल कर देगी. बिजनेस पार्टनरशिप में प्रैक्टिकल रहें . आज कोई भी बात दिल पर लेने से बचें. जल्दबाजी में वादें न करें. कानून, प्लानिंग या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली हैं. आपकी मजूदगी रिश्तों की कड़वाहट को दूर कर देगी. निवेश करते समय सावधानी बरतें. अपनी सेहत और खान-पान का ध्यान रखें.

उपाय: मंदिर में सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं और “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपकी इच्छाशक्ति, अंतर्दृष्टि और विश्लेषण करने का हुनर आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. इसकी मदद से आप बहुत गंभीर और संवेदनशील मामलों को भी चुटकियों में सुलझा लेंगे. हालांकि, काम का भारी बोझ और दैनिक उलझनें आपको शारीरिक रूप से थका सकती हैं. ध्यान रहे, इससे स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है, जो आपकी नींद में भी बाधा डालेगा. ऑफिस में कॉम्पिटिशन और टाइम लिमिट का दबाव रहेगा. फिर भी आपकी कड़ी मेहनत अधूरे कामों को मुकाम तक पहुंचा ही देगी. पार्टनर के साथ आपसी समझ बहुत मजबूत होने वाली है. इससे आपके पुराने गिले-शिकवे भी आसानी से दूर हो जाएंगे. आर्थिक निवेश के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. अपने उठने-बैठने के पोस्चर का खास ध्यान रखें .

उपाय: शिवलिंग पर लाल चंदन वालाजल अर्पित करें और “ॐ मंगलाय नमः” मंत्र का मन ही मन जाप करें.

धनु राशि (Sagittarius)
ऑफिस में अपनी क्रिएटिव लीडरशिप और सामाजिक आकर्षण का पूरा लाभ उठाएं. इससे आपके सभी रुके हुए काम सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे. कामों की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है . पॉजिटिव रहें, मन छोटा न करें, इससे मानसिक परेशानी हो सकती है. ऑफिस में आज आपकी लगन और कार्यकुशलता की खूब तारीफ होने वाली है. शादीशुदा लोग खुशनुमा बातचीत के जरिए नजदीक आएंगे . टीम वर्क से कमाई के नए स्त्रोत आपके हाथ लग सकते हैं. लग्जरी चीजों पर खर्च करने से बचें. पैसों के मामले में एक प्रैक्टिकल बजट का सख्ती से पालन करें.

उपाय: भगवान नारायण को पीले पुष्पों की माला अर्पित करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

मकर राशि (Capricorn)
आज आप अपनी शानदार कार्यक्षमता, टीम वर्क और व्यावहारिक क्रिएटिविटी के दम पर आगे बढ़ेंगे. देखा जाए तो, इसकी मदद से आप अपनी डेली और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को बहुत सहजता से निभा लेंगे. अपने स्वभाव में जरूरत से ज्यादा कड़कपन लाने से बचें. ध्यान रहे, घर-परिवार की चिंताओं को दिमाग पर हावी न होने दें, वरना सिरदर्द या मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है. ऑफिस में आप वर्क सिस्टम को आसानी से समझकर कार्यस्थल पर खूब वाहवाही लूटेंगे. कपल्स आज धैर्य और आपसी बातचीत के जरिए रिश्ते की गर्माहट को बढ़ाएंगे. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों की आय में अच्छी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, बस अपने घरेलू बजट का खास ध्यान रखें.

उपाय: संध्याकाल में बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का श्रद्धा से जाप करें.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका साहस और काम करने का अनोखा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आएगा. देखा जाए तो, आज आप नई चीजें बहुत जल्दी सीख लेंगे. हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. फालतू की चिंता करने से भी बचें. ध्यान रहे, ऑफिस में साथियों के साथ कोई गलतफहमी आपकी मानसिक शांति को बिगाड़ सकती है. नौकरीपेशा लोग अपनी बुद्धि के बल पर प्रेजेंटेशन, लेखन और मार्केटिंग में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आज दिल की बात कहने के लिए बहुत अच्छा दिन है. कपल्स आज एक साथ अच्छा समय बिताएंगे. खर्चों को रोकने के लिए अपना बजट जरूर बनाएं. मानसिक शांति के लिए रोज सुबह ध्यान यानी मेडिटेशन करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

उपाय: शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें और राहु मंत्र “ॐ राहवे नमः” का जाप करें.

मीन राशि (Pisces)
आज आपके सामाजिक मेलजोल, बेहतरीन बातचीत और व्यावहारिक सोच से मन को गहरी शांति मिलेगी. इससे आप आत्मिक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगे. हालांकि, बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से बचें. ऑफिस में स्थितियां पूरी तरह आपके कंट्रोल में और स्थिर बनी रहेंगी. आप अपनी बैलेंस अप्रोच के जरिए जरूरी मीटिंग्स और नेटवर्किंग में शानदार परफॉर्म करेंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करने से घर में दोबारा खुशियां लौटेंगी. बिजनेस में भी आज अच्छे लाभ के योग बने हुए हैं. पूरी नींद न मिलने के कारण आज शरीर में थोड़ी थकावट और मन में भारीपन महसूस हो सकता है.

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना कर उन्हें बेसन के लड्डू या पीली मिठाई का भोग लगाएं और “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें.

Back to top button
error: Content is protected !!