fbpx
संस्कृति एवं ज्योतिष

Dainik Rashifal : कर्क राशि वालों की कठिनाइयों का होगा निवारण, जानिये क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

Horoscope 27 April 2023 : आज दिनांक 27 अप्रैल और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रहे हैं, चलिए जानते है कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

मेष– दिन अशुभ, महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब, आर्थिक स्थिति में व्यवधान, धनागम में बाधा, आशा के विपरीत, घरेलू समस्याओं से मन व्यधित, धोखे की आशंका।

वृषभ– आकस्मिक लाभ का सुयोग, व्यक्तित्व का विकास, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, प्रियजनों से सामंजस्य, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, शांति भी।

मिथुन– पारिवारिक दायित्व की पूर्ति का प्रयास, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, विवाद का समापन पक्ष में सुलझने की ओर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग, संत समागम।

कर्क– कठिनाइयों का निवारण, उपहार या सम्मान का लाभ, बौद्धिक क्षमता का विकास, जनसम्पर्क उपयोगी, मेल-मिलाप में अभिरुचि, जीवन साथी का सानिध्य।

सिंह– दिनचर्या अव्यवस्थित, पारिवारिक तनाव, अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, आपसी सम्बन्धों में तनाव, शिक्षा के क्षेत्र में असफलता, विरोधी हानि पहुँचाने में सफल।

कन्या– ग्रहयोग बेहतर, विविध पक्षों में अनुकूलता, व्यावसायिक सफलता, प्रियजनों से सामंजस्य, सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, लाभ का मार्ग प्रशस्त, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।

तुला– अभिलाषा की पूर्ति का प्रयास, विरोधी परास्त, सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि, कर्ज निवृत्ति का प्रयास सार्थक, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, अध्यात्म में रुचि।

वृश्चिक– किसी योजना का श्रीगणेश, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, वैवाहिक जीवन संतोषजनक, सुसमाचार की प्राप्ति।

धनु– पारिवारिक उलझनें, सफलता में व्यवधान, शत्रु से हानि, धर्म में अरुचि, यात्रा निष्फल, नवयोजना अधूरी, आपसी मतभेद, कष्ट भी, सावधानी जरूरी।

मकर– आशाएं फलीभूत, आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु प्रयास सार्थक, परिवार में सुख-शांति का वातावरण, मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।

कुम्भ– ग्रहस्थिति अनुकूल, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, परोपकार की भावना जागृत, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, संत समागम, यश में वृद्धि।

मीन– व्यक्तिगत कार्य क्षमता में वृद्धि, विवाद समापन पक्ष में, स्वजनों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, आपसी सलाह से कामयाबी, सुसमाचार मिलने से हर्ष ।

Back to top button