ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: हिंदू युवा वाहिनी संघ ने उपजिलाधिकारी सकलडीहा को किया सम्मानित, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग

 

चंदौली। हिंदू युवा वाहिनी संघ के प्रदेश महामंत्री दिंगबर पांडेय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने आज सकलडीहा तहसील के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को सम्मानित किया। जिले में शिकायतों के त्वरित निस्तारण में अव्वल और प्रदेश में 25वें स्थान पर रहने के साथ-साथ क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों  ने गांवों में घूम रहे छुट्टा पशुओं पर चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि इन पशुओं को गौशाला में रखवाया जाए, ताकि गौ-तस्करी पर रोक लग सके और किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मृत्युंजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्णकांत चौहान, जिला महासचिव सूर्या दुबे, सकलडीहा विधानसभा प्रभारी संजय मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद लाल, ब्लॉक महामंत्री किसन गुप्ता एवं रितेश जायसवाल, धानापुर ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, धानापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक राम, शहाबगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button