fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

मुगलसराय विधायक को भरे मंच से कुछ ऐसा बोल गए पूर्व विधायक मनोज कि आक्रोशित हो गए भाजपाई

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में चंदौली पहुंची जनादेश यात्रा का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यालय पर आयोजित सभा में इंद्रजीत सरोज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने नाम लिए बगैर मुगलसराय विधायक को गुंडी कह दिया। सिकटिया घटना में बीजेपी विधायक के समाजवादी गुंडे संबंधी बयान पर पूर्व विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक बब्बन चौहान बीजेपी विधायक को गुंडी बता रहे थे। लेकिन यह कहने की जरूरत नहीं है। वह गुंडी हैं। कहा कि अब कहने और सुनने का समय समाप्त हो गया है। अब बीजेपी वाले के पाप का घड़ा भर गया है। चंदौली की चारों सीटों पर सपा जीतेगी। सपा की सरकार बनने के बाद इसी चंदौली की धरती पर सेना भर्ती भी होगी और स्टेडियम भी बनेगा। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

Back to top button