fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : मृतकों के परिजनों का दर्द बांटने पहुंचे भाजपा नेता केएन पांडेय, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

चंदौली। भारी उद्योग मंत्री और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश पर भाजपा नेता डा. केएन पांडेय प्रभुपुर में दीवार गिरने की घटना में अपनी जान गंवा चुके मजदूरों के परिजनों से मिलने के लिए अमिलाई गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से बातकर उनका दुख बांटने की कोशिश की। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

प्रभुपुर गांव में पिछले दिनों नींव की खोदाई करते वक्त ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई थी। इसमें दबने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से कोहराम मच गया। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवारवालों से बात की। भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन से बात कर हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, कैप्टन विनोद उपाध्याय, शैलेश मिश्रा रहे समेत अन्य रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!