fbpx
चंदौलीराजनीति

सपा संरक्षक मुलायम सिंह की हालत नाजुक, चंदौली से मेदांता पहुंचे सकलडीहा विधायक व पूर्व सांसद

चंदौली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत फिर बिगड़ गई है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व पूर्व सांसद रामकिशुन समेत पार्टी के अन्य नेता मेदांता पहुंच गए हैं।

 

मुलायम सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी होने पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी वहां पहुंच रहे हैं। चंदौली से भी पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, नफीस अहमद गुड्डू, चंद्रशेखर यादव, बाबूलाल यादव समेत अन्य मेदांता पहुंच गए हैं। सपा संरक्षण का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सपा संरक्षक व संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 30 साल पहले चार अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। तब से अब तक सपा कई बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही। पार्टी का मंगलवार को ३०वां स्थापना दिवस है।

Back to top button
error: Content is protected !!